11 जून को दिखेगा स्ट्रॉबेरी मून: अनोखा खगोलीय नजारा

11 जून की रात आसमान में एक अद्भुत खगोलीय दृश्य देखने को मिलेगा, जब जून महीने की अंतिम पूर्णिमा के अवसर पर स्ट्रॉबेरी मून उदित होगा। यह चंद्रमा न केवल अपनी खूबसूरती के लिए खास होगा, बल्कि यह एक माइक्रो मून भी होगा।
माइक्रो मून उस स्थिति को कहते हैं जब पूर्णिमा के समय चंद्रमा पृथ्वी से अपनी औसत दूरी से थोड़ा ज्यादा दूर होता है। इस कारण यह चंद्रमा सामान्य से थोड़ा छोटा और हल्का धुंधला नजर आएगा।
इस साल स्ट्रॉबेरी मून 10 जून की शाम सूर्यास्त के तुरंत बाद दिखाई देना शुरू हो जाएगा। यह चंद्रमा दक्षिण-पूर्वी क्षितिज से नीचे की ओर उदित होगा और उस समय अपेक्षाकृत थोड़ा बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई देगा।
यह दृश्य न केवल खगोल प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि आम लोगों के लिए भी एक यादगार अनुभव बन सकता है। तो अगर मौसम साफ रहे, तो 11 जून की रात आसमान की ओर जरूर नजर डालिए और इस अनोखे नज़ारे का आनंद लीजिए।
#10 June#science#spacetospace
Read this also:- A unique book Minds That shaped the world