अंतरिक्ष से ला रहे हैं खास ‘खजाना’, 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटेंगे शुभांशु शुक्ला और अंतरिक्ष यात्री

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिनों तक चले गहन वैज्ञानिक प्रयोगों के बाद, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और ‘एक्सिओम-4’ मिशन के तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी वापसी की तैयारी पूरी हो गई है। उनकी वापसी की यात्रा 14 जुलाई को शुरू होगी और भारतीय समयानुसार 15 जुलाई को अपराह्न 3:00 बजे पृथ्वी पर पहुंचने की संभावना है। नासा के अनुसार, अंतरिक्ष यात्री अपने साथ स्पेस से कई महत्वपूर्ण चीजें ला रहे हैं, जिनमें 263 किलो वैज्ञानिक सामान, नासा का हार्डवेयर और 60 से अधिक साइंस एक्सपेरिमेंट्स के डेटा शामिल हैं। ये प्रयोग अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में भविष्य में काफी लाभकारी साबित होंगे।
#14July#science#spacetospace
Read this also:- A unique book Minds That shaped the world